{"_id":"5a3587634f1c1bce6d8b468d","slug":"121513457507-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के साथ भारत भ्रमण कर लौटी 20 छात्राएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी के साथ भारत भ्रमण कर लौटी 20 छात्राएं
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
छात्राएं एजूकेशनल टूर पर रवाना
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। एसएसबी 57वीं बटालियन के अधिकारियों ने काठगोदाम शिविर से शनिवार को भारत भ्रमण के लिए नेपाल सीमा की 20 छात्राओं को भारत भ्रमण के लिए रवाना किया। छात्राओं का दल एसएसबी के स्थापना दिवस पर 23 दिसंबर को परेड में शामिल होगा। 25 दिसंबर को यह दल वापस आएगा।
एसएसबी 57 बटालियन के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक के रंजीत के अनुसार भारत नेपाल सीमा की आर्थिक रूप से कमजोर 20 छात्राओं को एसएसबी अमृतपुर के अधिकारियों ने भारत भ्रमण के लिए चुना गया। शनिवार को उप महानिरीक्षक के साथ कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी ने काठगोदाम शिविर से हरी झंडी दिखाकर दल को बस से रवाना किया। यह दल हरिद्वार में ठहरने के बाद चंडीगढ़, अमृतसर, बाधा बार्डर, दिल्ली, मथुरा, आगरा का भ्रमण करेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवतियों को मानसिक और सामाजिक रूप से विकसित करना है। शिविर में सहायक कमांडेंट रूपेश शर्मा और उप निरीक्षक सुरेश चंद मौजूद रहे।
ये हैं दल में शामिल
ऊधमसिंह नगर के झन्कैया सिसैया की रेनू, मनीषा, सिसैया की रियांचल, नगला तराई की साधना राना, सरिता राना, कुजमना, कंचन राना, रुचि, सपना, प्रियंका
चंपावत जिले के ज्ञानखेड़ा टनकपुर की प्रीती मेहरा, आमबाग टनकपुर की सुमन चंद, ज्ञानखेड़ा की सोनम, बनबसा चांदनी की राज चंद, देवीधुरा की प्रेम चंद मीना, प्रीती, गरिगोठा की नेहा, बेलबंध गोठ बनबसा की सैजल कुमारी और बेबी राना, बाबी