{"_id":"5cc75ec9bdec2206fe05fb94","slug":"11556569801-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पुत्री का जबरन निकाह करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता ने पुत्री का जबरन निकाह करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। मामा की शादी में आई किशोरी के साथ साली के बेटे द्वारा दुष्कर्म करने का किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है। पिता का यह भी आरोप है कि इसके बाद युवक के परिजनों ने उसकी पुत्री का जबरन निकाह भी करा दिया।
थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी के ग्रामीण ने सोमवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि वह 21 अप्रैल को रेलवे कॉलोनी रामनगर में अपने साले की शादी में शामिल होने सपरिवार आया था। उसका आरोप है कि शादी के कार्यक्रम के दौरान उसकी 14 वर्षीय पुत्री समेत दो अन्य युवतियों को उसकी साली का बेटा घुमाने कोसी बैराज ले गया। अन्य दो युवतियों को छोड़कर वह उसकी पुत्री को जंगल में ले गया, जहां उससे जबरन दुष्कर्म करने के बाद शादी में छोड़ दिया। बाद घर में ही काजी को बुलाकर जबरन निकाह भी करवा दिया। अब कानूनी कार्रवाई करने पर उसे धमकाने भी जा रहा है। मामले की राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता ने सीओ पंकज गैरोला को सूचना दी। उन्होंने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा।
दुष्कर्म कर किशोरी का जबरन निकाह करवाया!
पीड़िता के पिता ने पूर्व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से की शिकायत