फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्र नेता को पीट कर लहूलुहान किया

छात्र नेता को पीट कर लहूलुहान किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
छात्र नेता को पीट कर लहूलुहान किया
नैनीताल। पुरानी रंजिश में 10-12 छात्रों ने एक छात्र नेता को घेरकर पीटा डाला। लहूलुहान छात्र का बीडी पांडे जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में 27-28 फरवरी को हुए वार्षिकोत्सव में डांस के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान छात्रों के बीच कई बार कहासुनी एवं हाथापाई भी हुई। जिस पर छात्र नेता राहुल नेगी ने विवाद में बीच बचाव करने की कोशिश की। इसके बाद एक पक्ष ने राहुल को ही धमकी दे दी। कार्यक्रम के बाद से छात्रों में तनाव की स्थिति बनी थी। बुधवार सुबह परिसर में दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों में हाथापाई हुई। बाद में एक गुट ने छात्र नेता राहुल पर परिसर गेट में हमला कर दिया।

छात्रों के अनुसार राहुल को 10-12 लड़कों ने परिसर गेट पर लहूलुहान कर दिया। उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सूचना पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक छात्र मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल छात्र नेता की शिकायत पर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed