फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो शराब तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Wed, 05 Dec 2018 12:07 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो शराब तस्कर गिरफ्तार
सितारगंज। पुलिस पर हमला करने वाले दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा। शीघ्र ही फरार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को मुखबिर की सूचना पर भरौना खकरा नाले में टीम के साथ छापेमारी करने गए एसआई मनोज कुमार पर अवैध शराब तस्करों ने हमला कर दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बिडौरा निवासी कुलदीप सिंह, लाडी सिंह, जसवंत सिंह, बलदेव, सरौंजा निवासी रंजीत सिंह, ध्यानपुर निवासी सतपाल उर्फ गुज्जर, कुलवंत उर्फ काली, बिट्टू सिंह, मक्खन सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के तहत आईपीसी की धारा 187, 148, 353, 332 व आबकारी अधिनियम की दफा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने ध्यानपुर नगला निवासी सतपाल सिंह उर्फ गुज्जर को खटीमा बाईपास स्थित अमृतसरिया ढाबा और कुलवंत सिंह को ग्राम नकुलिया से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed