{"_id":"5b675f494f1c1b66428b62c4","slug":"11533501257-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसी गैंग का सदस्य आगरा से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसी गैंग का सदस्य आगरा से गिरफ्तार
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर स्थित विंटेज गॉर्डन में सात जुलाई को एक शादी समारोह में महिला का बैग सांसी गैंग के सदस्यों ने उड़ाया था। गैंग बच्चों से चोरियां करता है। कोतवाली पुलिस ने आगरा से एक गैंग के एक नाबालिग सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया। उसके पास एक लाख 70 हजार रुपये और जेवरात के खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के सरगना सहित दो अन्य की तलाश कर रही है।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने रविवार को बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि विंटेज गॉर्डन में रामपुर रोड निवासी व्यवसायी अशोक कुमार अरोड़ा के घर के युवक का शादी समारोह था। चोरों ने समारोह के दौरान महिला का बैग पार कर दिया। बैग में नगदी और जेवर थे। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी। टीम में कोतवाल केआर पांडे के साथ एसएसपी के पीआरओ विजय मेहता भी शामिल थे। टीम ने टांडा बैरियर की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक स्विफ्ट कार के बारे में जानकारी जुटाई और उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने आगरा में सांसी गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा। उसके पास से बैग में रखे गए एक लाख 70 हजार 224 रुपये, जेवरात के खाली डिब्बे बिल आदि सामान बरामद किया गया। पकड़ा गया नाबालिग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पटानिया धाकड़ गांव का रहने वाला है।
आगरा से एक सदस्य पकड़ा गया, दो अब तक फरार, एक लाख 70 हजार रुपये बरामद
02 दिन किच्छा में ठहरे थे चोर और बच्चों से कराते थे शादी समारोह में चोरियां
दो बार चोरी की दो बार ही पकड़ा गया
पकड़े गए चोर ने बताया कि रामपुर रोड स्थित समारोह से चोरी करने के बाद गिरोह के तीनों सदस्य किच्छा स्थित एक होटल में दो दिन तक ठहरे थे। गिरोह का सरगना बच्चों को साथ लेकर शादी समारोह में चोरी कराता है। बच्चों के पकड़े जाने पर हाथ पैर जोड़कर उनको छुड़ा लेता है। किशोर के अनुसार दो बार चोरी की और दोनों ही बार वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
टीम को मिलेगा ढाई हजार का पुरस्कार
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने चोरी का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल के अलावा विजय मेहता, रमेश चंद्र पंत, एसओजी के सत्येंद्र गंगोला, गिरीश भट्ट, गुणवंत सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार शामिल हैं।
सांसी गिरोह में अधिकतर सदस्य गांव देहात के हैं। शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही ये सक्रिय हो जाते हैं। इनका जाल कई राज्यों में फैला है। बच्चों के पकड़े जाने पर वे उन्हें आसानी से छुड़ा लेते हैं।
-जन्मेजय खंडूरी एसएसपी
दूसरी बार नैनीताल पुलिस के हत्थे चढ़ा सांसी गिरोह
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दूसरी बार सांसी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दो साल पहले पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी के शादी समारोह में चोरी होने पर पुलिस ने एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया था। महिला के कब्जे से पुलिस ने 20 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए थे।
मुखानी स्थित एक बारात घर से दुल्हन के जेवर गायब होने से पुलिस परेशान हो गई थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि वारदात सांसी गिरोह की महिला सदस्यों ने की है। कई प्रांतों की खाक छानने के बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गोलखेड़ी निवासी शकुन बाई पत्नी माधव को गिरफ्तार कर 20 लाख के जेवर बरामद किए थे।