फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्कूल प्रबंधन चार दिन में हटाए रास्ते में लगाया गेट, अन्यथा होगी एफआईआर

स्कूल प्रबंधन चार दिन में हटाए रास्ते में लगाया गेट, अन्यथा होगी एफआईआर

Wed, 28 Jun 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन चार दिन में हटाए रास्ते में लगाया गेट, अन्यथा होगी एफआईआर
स्कूल प्रबंधन चार दिन में हटाए रास्ते में लगाया गेट, अन्यथा होगी एफआईआर
विज्ञापन


भीमताल (नैनीताल)।
संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह ने मंगलवार को यहां माउंट एलवर्न स्कूल प्रबंधन द्वारा रास्ते में लगाए गए गेट का मौका मुआयना किया। उन्होंनेे विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह चार दिन के भीतर गेट को हटा ले अन्यथा विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मल्लीताल से डांठ की ओर जाने वाली रोड के किनारे माउंट एलवर्न स्कूल है। कुछ दिन पहले विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल को जाने वाले रास्ते में लोहे का बड़ा गेट लगा दिया था। बताया जाता है कि उक्त रास्ते से क्षेत्र के कई ग्रामीण वर्षों से आते जाते रहे हैं लेकिन गेट लगने के बाद से ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया। ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मामले की शिकायत कर गेट हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी। इस दौरान उन्होंने पाया कि गेट लगने के बाद ग्रामीणों का वर्षों पुराना रास्ता बंद हो रहा है। लिहाजा उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को चार दिन के भीतर रास्ते में लगाया गया गेट हटाने और विद्यालय की भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पट्टी पटवारी को निर्देश दिए कि यदि विद्यालय प्रबंधन तयशुदा समय में गेट नहीं हटाता तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस दौरान पट्टी पटवारी राधे सिंह राणा समेत नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिस फोर्स भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed