फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरी की चार बाइक समेत एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

चोरी की चार बाइक समेत एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक समेत एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
खटीमा। नेपाल सीमा पर झनकईया थाना पुलिस ने भारत के नजदीकी शहर कस्बों से बाइक चोरी कर नेपाल बेचने वाले दो ऑटो लिफ्टरों में से एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की चार बाइकें भी बरामद की। इनमें से एक बाइक खटीमा, एक काठगोदाम, एक सितारगंज और एक यूपी के लखीमपुर खीरी के पूरनपुर से चोरी की गई है।
विज्ञापन


झनकईया थाना इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम को झनकईया में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी समय संदिग्ध नजर आने पर मयूर विहार राजीव नगर निवासी दीपक को रोका और उससे बाइक के कागजात मांगे। लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बाइक अमाऊ से चोरी करने की बात कही। साथ ही उसने बताया कि मेलाघाट निवासी संदीप के घर पर चोरी की तीन बाइकें हैं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने चोरी की तीनों बाइक बरामद की। राजीव नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को नेपाल में ले जाकर बेचते हैं। थाना इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक से पूछताछ की जा रही है। दीपक पांडे पुत्र प्रेम वल्लभ की बाइक 19 अप्रैल 2019 की रात मैदा मिल के पास अमाऊं कस्बे से चोरी की गई थी। इसी मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed