फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूनम की मौत की जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

पूनम की मौत की जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
पूनम की मौत की जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पूनम रैक्वाल की मौत के मामले में काठगोदाम पुलिस ने कालाढूंगी रोड के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर पूनम के साथ नौकरी करने वालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गीतांजलि लेन हिम्मतपुर मल्ला निवासी पूनम रैकवाल (26) की लाश 20 जनवरी को गौलापुल के पास झाड़ी में मिली थी। वह रुद्रपुर स्थित वाहन कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पूनम 19 जनवरी की शाम ड्यूटी करने के बाद शाम को साथियों के साथ निकली थी। इस मामले में पूनम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का मानना है कि पूनम की मौत जहर खाने के कारण हुई थी। पुलिस ने पूनम के साथ नौकरी करने वाले दो साथियों से पूछताछ की है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पूनम को गौला पुल तक कौन लेकर गया था। उसे किस बात का तनाव था। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि साक्ष्यों का संकलन कर अंतिम बिंदु तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पूनम की मौत के मामले में सीसीटीवी खंगाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed