फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लेकब्रिज चुंगी पर उपनेता प्रतिपक्ष से अभद्रता

लेकब्रिज चुंगी पर उपनेता प्रतिपक्ष से अभद्रता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
लेकब्रिज चुंगी पर उपनेता प्रतिपक्ष से अभद्रता
नैनीताल। लेक ब्रिज चुंगी पर टोल टैक्स को लेकर रानीखेत विधायक करन माहरा और चुंगी कर्मियों में विवाद हो गया। आरोप है कि चुंगी कर्मियों ने विधायक के साथ अभद्रता की और डीएम के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रानीखेत विधायक नैनीताल होते हुए देहरादून के लिए निकले। नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी पर कर्मचारियों ने रानीखेत विधायक करन माहरा की गाड़ी को रोक लिया। उनके चालक ने चुंगी कर्मियों से गाड़ी विधायक की होने की बात कहते हुए कार्ड दिखाया, लेकिन चुंगी कर्मियों ने गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया। विधायक गाड़ी से उतरे तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। विधायक ने बताया कि उनके साथ चुंगी कर्मियों ने अभद्रता की।
विज्ञापन

विधायक का आरोप है कि एक युवक खुद को जनप्रतिनिधि का भतीजा बताते हुए उन्हें धमकाने लगा। उन्होंने कानून के दायरे में रहकर बात करने को कहा, लेकिन चुंगी कर्मी नहीं माने। इस पर उन्होंने डीएम विनोद कुमार सुमन को फोन किया। आरोप है कि चुंगी कर्मियों ने डीएम के लिए भी आपत्तिजनक बातें कहीं। इस बीच, तल्लीताल थाना पुलिस, होटल एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक बहस होने के बाद विधायक मौके से चले गए। उधर, लेक ब्रिज चुंगी संचालक प्रमोद भट्ट ने बताया कि चुंगी कर्मियों ने कोई अभद्रता नहीं की है। डीएम के लिए भी कुछ नहीं कहा है। विधायक के साथ एक कर्मी का विवाद हो गया था, जिसे सुलझा लिया गया है। चुंगी कर्मी को समझा दिया गया है। ऐसा दोबारा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed