फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ई टिकटों के अवैध कारोबारी को आईआरसीटीसी से मंगाया जाएगा रिकार्ड

ई टिकटों के अवैध कारोबारी को आईआरसीटीसी से मंगाया जाएगा रिकार्ड

Wed, 24 Oct 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
ई टिकटों के अवैध कारोबारी को आईआरसीटीसी से मंगाया जाएगा रिकार्ड
हल्द्वानी। ई टिकटों के अवैध कारोबारी साइबर कैफे संचालक का रिकॉर्ड आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) से खंगाला जाएगा। आरपीएफ ने कारोबारी को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बरेली इज्जतनगर से आए अपराध आसूचना इंस्पेक्टर मंयक चौधरी और आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने सोमवार को किदवई नगर निवासी साइबर कैफे संचालक मो. आमिर पुत्र मो. रजा को ई टिकटों के अवैध कारोबार में पकड़ा था। उसके पास 61 ई-टिकट मिले थे। इनमें 46 तत्काल के थे। जांच में सामने आया कि संचालक के पास आईआरसीटीसी की एजेंसी भी थी। तत्काल टिकटों की बुकिंग की विंडो सुबह 8, 9, 10 बजे बंद हो जाती हैं सिर्फ पर्सनल आईडी पर ही तत्काल टिकट की बुकिंग होती है। इस वजह से संचालक पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करता था। इन टिकटों पर साफ लिखा होता है कि ये टिकट एजेंट नहीं बेच सकता है। फिर भी एजेंट टिकट बेच दिया करता था। वह कब से टिकटों का अवैध कारोबार कर रहा है आरपीएफ इसका रिकॉर्ड आईआरसीटीसी से मंगा रही है। आरपीएफ के एसआई चंद्रसेन सिंह ने बताया कि मुकदमे की परत-दर-परत खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed