फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लीक सिलिंडर में टेप चिपका कर बचाई जान

लीक सिलिंडर में टेप चिपका कर बचाई जान

Mon, 23 Jul 2018 02:23 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
लीक सिलिंडर में टेप चिपका कर बचाई जान
lpg shimla
भीमताल (नैनीताल)। इंडियन गैस एजेंसी की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो सकता था। बाइपास मार्ग पर स्थित राकेश बिष्ट के घर के अंदर दो दिन पहले लाए गए सिलिंडर में छेद होने से रविवार को अचानक गैस निकलने लगी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। राकेश ने लीक हो रहे सिलिंडर को कमरे से उठाकर बाहर खेत के किनारे रख दिया। सिलिंडर से गैस लीक बंद न होने पर टेप लगाया। राकेश ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी मां धर्मा बिष्ट ने भवाली इंडियन गैस एजेंसी से सिलिंडर लिया था। सिलेंडर से गैस से लीक होने की बात धर्मा बिष्ट ने गैस देने वाले संचालकों को बताई थी, लेकिन उन्होंने सिलिंडर नहीं बदला। परिवारवालों ने इंडियन गैस एजेंसी भवाली के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम एमडी धीरज गर्ब्याल ने सिलिंडर को बदलकर जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed