फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूपी के तीन चरस तस्कर गिरफ्तार

यूपी के तीन चरस तस्कर गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2017 02:51 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
यूपी के तीन चरस तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। कुमाऊं से उत्तर प्रदेश और हरियाणा को चरस की आपूर्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। नंधौर वैली पुलिस ने डेढ़ करोड़ की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वे कार में साढ़े बत्तीस किलो चरस ले जा रहे थे। यह चरस चंपावत से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति यूपी, हरियाणा को होनी थी।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने सोमवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि रविवार शाम थानाध्यक्ष संजय जोशी की अगुवाई में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान दानीबंगर से डौलीखत्ता जंगल रोड पर सफेद रंग की सेंट्रो कार (यूपी 12 के 7299) दौड़ती नजर आई। पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो उसमें सवार तीन युवक इधर-उधर की बातें करने लगे। शक होने पर कार की तलाशी लेने पर तीन बैगों में 32 किलो 580 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने अपने नाम शामली (उत्तर प्रदेश) के कैराना अंसरमियान निवासी कय्यूम, पुराना बाजार निवासी वसीम और मुल्तियान अल्मर्द निवासी वसीम बताया। पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। यहां एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ राजीव मोहन ने तीनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे चंपावत से चरस लेकर गौलापार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक मांग के अनुसार बेचते हैं। तीनों के खिलाफ यूपी में 25 आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे चल रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस के लिए वह बड़ी उपलब्धि है। तीनों के बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस से अन्य जानकारियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed