{"_id":"5967984b4f1c1b52758b4587","slug":"111499961419-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात बाद ट्रेन चलने की उम्मीद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसात बाद ट्रेन चलने की उम्मीद
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश बाद दौड़ सकती
है टनकपुर तक ट्रेन
- मुख्य अभियंता ने ब्राडगेज लाइन का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) निर्माण एके सिंह ने मझोला-टनकपुर के बीच चल रहे ब्राडगेज लाइन कार्य, रेलवे क्रॉसिंग गेट, पुलिया, पुल और रेलवे स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर वह निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार पर जमकर बरसे भी।
बृहस्पतिवार को रेलवे के मुख्य अभियंता रेलवे ट्रैक से टनकपुर पहुंचे। वहां उन्होंने ब्राडगेज और सभी निर्माण कार्यों का गंभीरता से निरीक्षण कर अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बनबसा के देशीफार्म, फागपुर, कमलपथ और सेना छावनी स्थित रेलवे क्रॉसिंग निर्माण कार्यों को देखा। बाद में टनकपुर पहुंचकर उन्होंने वहां भी रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशन, वाशिंग पिच आदि का निरीक्षण कर मातहतों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के बाद टनकपुर तक ब्राडगेज और सभी निर्माण कार्य संपन्न होने की उम्मीद है। कहा कि सीआरएस द्वारा निरीक्षण और परीक्षण के बाद हरी झंडी देने पर नवनिर्मित ब्राडगेज लाइनों पर ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी।