फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लापता नाबालिग बरामद

लापता नाबालिग बरामद

Mon, 10 Sep 2018 02:49 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
लापता नाबालिग बरामद
हल्द्वानी/भवाली/रामनगर (नैनीताल)। जिले से लापता तीन किशोर, किशोरियां बरामद हो गई हैं। रामनगर की किशोरी पड़ोस के गांव में मिली। नथुवाखान से लापता किशोरी रुद्रपुर में मिली जबकि मुखानी से लापता किशोर बरेली में मिला।
विज्ञापन

नथुवाखान क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा 27 अगस्त से लापता थी। दो दिन बाद भी घर न लौटने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस तभी से छात्रा की तलाश कर रही थी। उसकी लोकेशन रुद्रपुर में मिली तो एसआई बबीता मेहरा, कांस्टेबल चंद्रशेखर ने रविवार शाम रुद्रपुर जाकर रोडवेज स्टेशन के पास से छात्रा को बरामद कर लिया। कोतवाल उम्मेद सिंह दानू ने बताया कि सोमवार सुबह छात्रा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं रामनगर का आरोपी किशोरी के घर के पास स्थित नाई की दुकान पर आता-जाता रहता था। वह किशोरी पर नजर रख अश्लील हरकतें करता था। तेलीपुरा रोड शिवलालपुर पांडे क्षेत्र की किशोरी एक सितंबर से लापता थी। पुलिस केस करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने ग्राम तेलीपुरा निवासी अफसर अली के खिलाफ धारा 354, 363, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर एसआई सिमरन ने रविवार को चिल्किया क्षेत्र से युगल को बरामद किया। किशोरी परिजनों को सौंप दी गई जबकि आरोपी का चालान कर दिया गया। इधर मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि पदमपुर मुक्तेश्वर का मूल निवासी मनोज सिंह रावत (09) आदित्य नगर स्थित रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई करता है। सात सितंबर से लापता था। रविवार को उसने फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है लेकिन उसकी लोकेशन बरेली में ट्रैस की गई। पुलिस ने परिजनों के साथ उसे बरेली से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


मतदान करने निकला बीएससी का छात्र लापता
हल्द्वानी/नैनीताल। घर से छात्र संघ चुनाव में मतदान के लिए निकला बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र लापता हो गया। मंगोली चौकी क्षेत्र के गांव अघरिया निवासी नीरज पंत (19) पुत्र चंद्रबल्लभ पंत शनिवार से घर नहीं लौटा। उसके भाई तारा दत्त पंत ने रविवार को मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि एसआई भावना बिष्ट को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed