{"_id":"5b903a53867a55013f17bebc","slug":"101536178771-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में एबीवीपी के बागी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर में एबीवीपी के बागी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
रामनगर कालेज में हंगामा करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एबीवीपी के बागी जितेंद्र सिंह रावत का नामांकन काफी विरोध के बाद कालेज प्रशासन ने निरस्त कर दिया। इस मामले को लेकर प्रत्याशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आत्मदाह की चेतावनी दी है।
छात्रों के एक समूह ने आरोप लगाया था कि निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र सिंह अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए गलत शपथ पत्र दायर किया है। इसी मामले को लेकर एबीवीपी समर्थकों ने कालेज गेट पर जबरदस्त नारेबाजी भी की। जांच के दौरान पता चला कि जितेंद्र ने शपथ पत्र में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं होने का दावा किया था लेकिन कोतवाली में उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज पाया गया। इस मामले में कालेज प्रशासन ने एसडीएम परितोष वर्मा, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर से रात में मंत्रणा किया।
देर रात चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन को निरस्त करने की घोषणा कर दी। बृहस्पतिवार को कालेज में प्रत्याशियों को अपनी बात रखने का दिन है। इधर सोशल मीडिया पर जितेंद्र द्वारा आत्मदाह करने की घोषणा से पुलिस प्रशासन अधिक फोर्स लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
रात 12 बजे तक हंगामा, विरोध में देर तक होती रही नारेबाजी