फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शांतिपुरी में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्ट्री

शांतिपुरी में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्ट्री

Thu, 09 Aug 2018 02:17 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
शांतिपुरी में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्ट्री
शराब की अवैध फैक्टरी के साथ पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। आबकारी विभाग ने ऊधमसिंह नगर के शांतिपुरी में बुधवार की रात छापा मारकर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापा दस्ते ने मौके से उत्तराखंड और हरियाणा की शराब भरी दस हजार बोतलें, दस हजार खाली ढक्कन, 12 हजार वारदाना, एक-एक हजार लीटर की तीन टंकियों में भरी शराब, कार, स्कूटी, रैपर सहित काफी सामान बरामद किया। आबकारी दस्ते ने फैक्ट्री संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार की शाम मुखबिर से नकली शराब की फैक्ट्री की सूचना मिली थी। इसी आधार पर मंडल प्रवर्तन दल के अधिकारी सोनू सिंह को साथ लेकर आबकारी ने शांतिपुरी स्थित फैक्ट्री में छापा मार दिया। यहां 800 वर्ग मीटर में सस्ते दर की 8 पीएम शराब की बोतलों में रायल स्टैग का टैग और रैपर लगाया जा रहा था। मौके से संचालक लालकुआं निवासी विशाल मंडल और उसके कर्मचारी अरविंद कुशवाहा से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे डिमांड के अनुसार ऊधमसिंहनगर और लालकुआं में नामी ब्रांड के नाम पर नकली शराब भर देते हैं। वे बिना नंबर की आल्टो कार से दुकानदारों को सप्लाई करते हैं। कर्मचारी अरविंद बदायूं का बताया जा रहा है। दोनों का कहना था कि तीन माह से यह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसओजी ने संचालक को पकड़ा था
गिरफ्तार अवैध फैक्ट्री संचालक विशाल मंडल ने बताया कि तीन साल पहले उसे एसओजी ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय वह दूसरे का माल एक स्थान से दूसरे स्थान पर सप्लाई करता था। जेल से छूटने के बाद उसने अपना धंधा शुरू कर दिया। परिवार चलाने के लिए वह नकली शराब बेचने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम
निरीक्षक महेंद्र बिष्ट के साथ मोहन सिंह कोरंगा, पान सिंह तड़ागी, आनंद दोसाद, महेश लोहनी और डीके शामिल रहे।


रेस्टोरेंट से शराब की14 पेटियां श्बरामद
हल्द्वानी। आबकारी विभाग की टीम ने गोरापड़ाव में बुधवार की शाम छापा मारकर 14 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब बरामद किया। पुलिस संचालक से पूछताछ कर रही है। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखबिर से सूचना मिलने पर बुधवार की रात गोरापड़ाव स्थित रेस्टोरेंट में अपनी टीम के साथ छापा मार दिया। रेस्टोरेंट से छापा दस्ते ने चार पेटी 8 पीएम और दस पेटी देसी गुलाब बरामद किया। छापा दस्ते ने रेस्टोरेंट संचालक महेंद्र सिंह नेगी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।




संचालक समेत दो गिरफ्तार, 8 पीएम की दारू में चिपका देते थे रायल स्टैग का रेपर

10000 बोतलें, खाली ढक्कन, 12 हजार वारदाना, कार, स्कूटी, रैपर सहित काफी सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed