फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएसयूआई ने अमित शाह के खिलाफ दी तहरीर

एनएसयूआई ने अमित शाह के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई ने अमित शाह के खिलाफ दी तहरीर
पिथौरागढ़। एनएसयूआई ने प्रदेश व्यापी अभियान के तहत मंगलवार को पिथौरागढ़ कोतवाली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी दीनू द्वारा दी गई तहरीर में शोहराबुद्दीन मुठभेड़, गुजरात में गृह मंत्री रहते हुए पद का दुरुपयोग करने का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई न होने से देश के भीतर अपराधियों का हौसला बुलंद हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर देश में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाया है। तिवारी ने शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहां दक्ष चौहान, गौरव धामी, मनीष सामंत, धीरज सार्की, पवन उप्रेती, दिव्यम चौहान, स्नेहिल मल्ल, वरुण वर्मा, सोनू सामंत, कौशल भट्ट आदि शामिल थे। हालांकि कोतवाली पुलिस ने शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed