फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार की टक्कर से वनकर्मी की मौत

कार की टक्कर से वनकर्मी की मौत

Sat, 21 Apr 2018 02:06 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से वनकर्मी की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। हल्द्वानी निवासी वन कर्मी को बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तिकोनिया हल्द्वानी निवासी हरिराम (57) पुत्र हंसराम वन विभाग में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार रात वह किसी काम से रुद्रपुर आए थे। काशीपुर रोड पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल वन कर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव हल्द्वानी ले गए। समाचार लिखने तक मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed