फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्नी और बेटे को पीटने के बाद आग लगाकर जान दी

पत्नी और बेटे को पीटने के बाद आग लगाकर जान दी

Wed, 04 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
पत्नी और बेटे को पीटने के बाद आग लगाकर जान दी
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नशे में धुत व्यक्ति ने पहले पत्नी और बेटे को पीटा फिर पेट्रोल छिड़ककर खुद पर आग लगा ली। सुशीला तिवारी पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके ससुर का आरोप था कि विरोध करने पर उन्हें भी पीट दिया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा उत्तरांचल कालोनी फेज-2 निवासी लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीना की शादी श्यामा गार्डेन के पास रहने वाले देवेंद्र सिंह बिष्ट (45) से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह घर जर्माई बनकर रहने लगा। लक्ष्मण सिंह के अनुसार दामाद कोई काम नहीं करता था लेकिन शराब पीकर आए दिन हंगामा करता था। सोमवार की रात वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी मीना और बेटे गौतम बिष्ट ने एतराज किया। गुस्से में उसने पत्नी और बेटे को पीट दिया। सवाल करने पर उसने ससुर को भी थप्पड़ जड़ दिया। सोमवार रात वह पेट्रोल छिड़का तो ससुर के कपड़ों पर लग गया। ससुर मौके से हट गए। इस बीच देवेंद्र ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन

आग ने उसके शरीर को आगोश में लिया तो चिल्लाने लगा। परिवार के लोग बचाने के लिए दौड़े तो वह बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन उसे तत्काल लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के समक्ष लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया कि दामाद ससुराल में वह 12 साल से रह रहा था। लोगों से ठगी और चोरी के पैसे से वह शराब पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed