{"_id":"5fe0f43e8ebc3e3eb808bbd1","slug":"crime-haldwani-news-hld408231768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंपुरा चौकी पर पथराव, पुलिस हिरासत से युवक को छुड़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंपुरा चौकी पर पथराव, पुलिस हिरासत से युवक को छुड़ाने की कोशिश
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद बवाल हो गया। हमलावरों ने रंपुरा चौकी पर करीब 10 मिनट तक पथराव कर पुलिस हिरासत से एक युवक को छुड़ाने की कोशिश की। चौकी पर हुए पथराव को देखते हुए आसपास की फोर्स को बुलाया गया। फोर्स के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। देर रात तक एसपी सिटी और एसपी क्राइम पूरी घटना को लेकर अलर्ट रहे। पुलिस ने चार-पांच नामजद लोगों को चिह्नित कर लिया है।
सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे रंपुरा निवासी आकाश नाम के युवक ने डायल 112 पर सूचना दी कि वह एक ज्वैलर्स के यहां काम करता है। काम से घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसे घेर लिया है और उसे कमरे में बंद कर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को मारपीट कर रहे लोगों से बचाकर रंपुरा पुलिस चौकी में ले आई। इसी बीच हमलावर पुलिस की कार का पीछा करते हुए रंपुरा चौकी पहुंच गए। उन्होंने आकाश को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिलने पर आक्रोशित हमलावरों ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया।
पथराव होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। वायरलेस के जरिये रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पथराव उग्र होने की आशंका को देखते हुए ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और बगवाड़ा पुलिस फोर्स समेत एसपी सिटी देवेंद्र पींचाए एसपी क्राइम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
करीब 10 मिनट तक चौकी पर पथराव करने के बाद हमलावर फरार हो गए। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पथराव करने वाले कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पथराव के बाद सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी, बगवाड़ा चौकी पुलिस इंचार्ज मुकेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
कार समेत तीन-चार वाहनों के शीशे टूटे
रुद्रपुर। पथराव कर रहे लोगों ने रंपुरा में सड़क किनारे खड़ी एक कार समेत तीन-चार वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। चौकी के अंदर घुसकर उन्होंने सीज की गई बाइकों में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ते ही पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। (संवाद)
कोतवाली पर पथराव की आशंका को लेकर पहुंची पुलिस
रुद्रपुर। रंपुरा चौकी के बाद कोतवाली पर पथराव की आशंका के मद्देनजर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार मय फोर्स कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली के बाहर खड़े लोग पुलिस के पहुंचते ही भागते नजर आए। पुलिस आरोपियों के अस्पताल पहुंचने की भनक लगने पर देर रात ही अस्पताल में भी गई लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
नशे में थे उपद्रवी, भाई का बदला लेने के लिए पुलिस को बनाया निशाना
रुद्रपुर। रंपुरा चौकी में पथराव करने वाले उपद्रवी नशे की हालत में थे। उन्होंने पुलिस हिरासत में लिए गए युवक पर अपने भाई के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान करने का आरोप लगाया था। उपद्रवियों ने भाई पर हमले का बदला लेने के लिए पुलिस को निशाना बनाया। रात का फायदा उठाकर पथराव किया और फरार हो गए।
रंपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि डायल 112 में सूचना के बाद युवक को लेने के लिए पुलिस गई थी। उन्होंने बताया कि युवक को चौकी लाते ही कुछ लोग भी पीछे-पीछे आ गए और उक्त युवक पर अपने भाई के साथ जबरन मारपीट कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया। उपद्रवी चाहते थे वह युवक को उनके हवाले कर दें। चौकी इंचार्ज के अनुसार सभी उपद्रवी नशे की हालत में थे। बिना कुछ सोचे समझे उन्होंने युवक को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी उपद्रवियों से धक्कामुक्की भी हुई। पथराव करते ही वह उक्त युवक को लेकर जान बचाते हुए चौकी के अंदर भागे।
पहले भी कई बार हो चुका है पथराव
रुद्रपुर। रंपुरा पुलिस चौकी में पहले भी कई बार पथराव हो चुका है। रंपुरा में रहने वाले कुछ शरारती तत्व पुलिस पर हमले के प्रयास में ही रहते हैं। जब मौका मिलता है तो पुलिस चौकी में पथराव करते हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग नशे का कारोबार करते हैं पुलिस की कार्रवाई से वह बौखलाहट में रहते हैं।
पांच माह में दूसरी बार हुआ पथराव
रुद्रपुर। पांच माह में दूसरी बार रंपुरा के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। इससे पहले 28 जुलाई को सीपीयू कर्मी के बाइक सवार के माथे में चाबी घोंपने पर रम्पुरा के लोगों ने कोतवाली में पथराव किया था। जिसमें एक पुलिस कर्मी भी चोटिल हुआ था। अब दूसरी बार रंपुरा चौकी में पथराव हुआ है। (संवाद)
रातभर दौड़ती रही पुलिस
रुद्रपुर। दोबारा पथराव की आशंका को लेकर पुलिस की नींद रातभर उड़ी रही। खुद एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सड़क पर दौड़ते दिखे। पुलिस इसलिए भी अलर्ट रही कि कई बार रंपुरा के लोग झुंड में आकर पथराव कर चुके हैं। (संवाद)

चौकी में किया गया पथराव।- फोटो : RUDRAPUR