{"_id":"695ea94ad99669776e086e94","slug":"cricket-tournaments-in-nainital-are-on-hold-due-to-lack-of-pitch-nainital-news-c-238-1-ntl1003-121707-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में पिच नहीं बनने से क्रिकेट प्रतियोगिताएं लटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में पिच नहीं बनने से क्रिकेट प्रतियोगिताएं लटकीं
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में वर्तमान तक क्रिकेट पिच नहीं बनने से क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन पर संकट खड़ा हो गया है। खिलाड़ियों ने पिच बनाने व प्रतियोगिताएं कराने की मांग उठाई है।
दिसंबर में एसडीएम नवाजिश खालिक व जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने मैदान का निरीक्षण कर पिच बनाने की बात कही थी। इसके बाद यहां विंटर कार्निवाल के चलते पिच बनाने का कार्य नहीं हुआ। वर्तमान तक पिच बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। पिच निर्माण कब शुरू होगा, इस पर किसी के पास ठोस जवाब नहीं है। विंटर सीजन में प्रतियोगिताएं नहीं होने से खिलाड़ी नाखुश है। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ रावत के अनुसार करीब वर्ष 1980 से नैनीताल में पृथ्वीराज सिंह बिष्ट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है लेकिन इस बार प्रतियोगिता होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि अगर खेल विभाग पिच नहीं बनाता है तो खिलाड़ियों के हित को देखते हुए नगर पालिका पिच बनाने की पहल करेगी।