{"_id":"72b60c4b850cff4d034cdf32bf47d601","slug":"cricket-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ, देहरादून और दिल्ली सेमीफाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ, देहरादून और दिल्ली सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 20 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसए और एनटीजी के सहयोग से चल रही 30वीं अखिल भारतीय बीएल साह स्मृति सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को मेरठ, देहरादून और दिल्ली की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पहले क्वार्टर फाइनल में बीडीएम मेरठ ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 124 रन बनाए। जवाब में शीला माउंट नैनीताल के खिलाड़ी 6 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन ही बना सके। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मेरठ के संदीप तोमर को अधिवक्ता आनंद सिंह मेहता ने दिया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में देवभूमि क्रिकेट क्लब हल्द्वानी ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड पुलिस देहरादून के खिलाड़ियों ने 4 ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार देहरादून के खिलाड़ी नीरज सैनी को डीएसए के संयुक्त सचिव धीरज बिष्ट ने दिया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए बरेली की टीम 6 ओवर में 5 विकेट पर 66 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिल्ली के रमन धिमान को वरिष्ठ खिलाड़ी अभिषेक गंगोला ने दिया। दिन के चौथे और आखिरी मैच में डार्लिंग क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन बनाए। जवाब में जेएसएम मेरठ की टीम 6 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिल्ली के यशपाल डागर को डीएसए के कार्यकारिणी सदस्य दीवान सिंह रौतेला ने किया।