फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Create four temporary parking lots in the district: DM

जिले में चार अस्थायी पार्किंग बनाएं: डीएम

Tue, 21 May 2024 05:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 21 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Create four temporary parking lots in the district: DM
कैंप कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय पार्किंग समिति के साथ बैठक करती डीएम वंदना सिंह। संवाद - फोटो : कैंप कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय पार्किंग समिति के साथ बैठक करती डीएम वंदना सिंह। संवाद
नैनीताल। डीएम वंदना ने जिलास्तरीय पार्किंग समिति की बैठक में ईओ को नगर पालिका पार्किंग में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम से कहा कि अतिक्रमण वाले इलाकों को चिह्नित कर चालान किया जाए।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय सभागार में डीएम ने कचहरी परिसर नैनीताल में निर्मित बहुमंजिला पार्किंग के संचालन के अलावा गरमपानी और भीमताल आदि इलाकों में स्थाई और अस्थाई पार्किंग को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि कचहरी परिसर नैनीताल और सिंधी चौराहा स्थित सिंचाई विभाग पार्किंग संचालन के टेंडर प्रक्रिया में रुकावट आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि दरों को संशोधित करने की आवश्यकता है तो विभाग वास्तविक आय के आधार पर निर्णय ले। उन्होंने पाइंस के पास आईटीआई, जीजीआईसी हल्द्वानी, भीमताल बाई पास और मत्स्य विभाग के पास के इलाकों का सर्वे कर अस्थाई पार्किंग के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात हरबंस सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, एसडीएम प्रमोद कुमार, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, जेई डीडीए अंकित सिंह बोरा, सहायक अभियंता नगर निगम हल्द्वानी नवल नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंचीधाम में मेले से पूर्व पार्किंग की उचित व्यवस्था करें
नैनीताल। डीएम वंदना ने 15 जून को कैंची धाम में होने वाले मेले से पहले भवाली, नैनीबैंड बाईपास और भवाली में पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कैंचीधाम से भवाली, नैनीताल आदि इलाकों में शटल सेवा चलाने की बात कही। ताकि कैंचीधाम, निगलाट, भवाली आदि मार्गों में जाम की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed