फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crawd in Bus For Nainital

नैनीताल जाने के लिए बसअड्डे पर उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crawd in Bus For Nainital
हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन पर नैनीताल की बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। संवाद - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। रोडवेज की नैनीताल समेत दूसरे पर्वतीय मार्गों के लिए रविवार को बस सेवा सुचारु हो गई। नैनीताल के यात्रियों की अधिक भीड़ होने से सीट पाने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की पांच बसें नैनीताल भेजी गईं। जाम के चलते यह बसें अतिरिक्त चक्कर नहीं लगा सकीं।
विज्ञापन

मौसम खराब और पर्वतीय क्षेत्र में बर्फवारी के चलते पहाड़ की बस सेवा तीन दिनों से बाधित थी। मार्ग खुलने पर रविवार को पहाड़ की बस सेवा बहाल हो गई। रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नैनीताल के लिए यात्रियों की संख्या अधिक रही। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी एमएस मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने से नैनीताल के लिए दोपहर तक तीन बसें भेजी गईं। पहाड़ के रूटों से बसों के आने से दिल्ली के लिए भी यात्रियों की संख्या ठीकठाक रही। दिल्ली के लिए दस बसें भेजीं गईं।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अब पर्वतीय स्थानों की बस सेवा सामान्य हो गई हैं। पहाड़ में जो बसें फंसी हुईं थी वह वापस आ गई हैं। रविवार को पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, रीठा साहिब समेत अन्य रूटों पर भी भेजी गई। इसके अलावा रोडवेज की बबियाड़, जौरासी, देवाल, धर्मघर, कौसानी, बांसबगड़ समेत विभिन्न पर्वतीय स्थानों के लिए बससेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed