{"_id":"60cd08cf8ebc3e32ce7e709b","slug":"cpu-is-harassing-transport-traders-sethi-haldwani-news-hld4282171154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का सीपीयू कर रही उत्पीड़न : सेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का सीपीयू कर रही उत्पीड़न : सेठी
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सीपीयू, पुलिस, आरटीओ पर चालान के नाम पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई।
अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी ने कहा कि टीपीनगर में किसी भी माल की डिलीवरी के लिए जाने वाले वाहनों का सीपीयू की ओर से चालान किया जा रहा है। डीजल, पेट्रोल, मोटर पार्ट्स, टायर के दाम आसमान छू रहे हैं। कोरोना काल में कोरोना वॉरियर बन सुदूर पर्वतीय अंचलों तक लोगों को जरूरत का सामान पहुंचाया गया लेकिन ट्रांसपोर्टरों को सम्मान देने के बजाय उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि निजी फाइनेंसर किस्त नहीं देने पर वाहन उठाने की धमकी दे रहे हैं। किस्त के लिए बैंकों से दबाव डाला जा रहा है। पानी, बिजली के बिल देना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का वेतन नहीं निकल पा रहा है। एक जगह पर माल के लिए गई गाड़ी एक-एक हफ्ते बाद वापस लौट रही है।
ऐसी स्थिति में कारोबार करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न बंद करने और उन्हें टैक्स, बिजली, पानी के बिलों में छूट देने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बैठक में व्यापारी प्रदीप सबरवाल, इंद्रकुमार भूटियानी, पंकज वोहरा, जसपाल कोहली, अमन भट्ट, चंद्रशेखर पांडे, आनंद बिनवाल, राजेश पुरी, खीमानंद शर्मा, ललित मोहन बिष्ट, संदीप नागपाल, इंद्रजीत आनंद, दर्शन सिंह खेतवाल, अजय पांडे, विजय कांडपाल आदि थे।