{"_id":"607742658ebc3e8d353418d5","slug":"covid-reports-are-being-bitten-by-an-affair-haldwani-news-hld4216676114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड रिपोर्ट के चक्कर में काटने पड़ रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड रिपोर्ट के चक्कर में काटने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोविड की रिपोर्ट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। कोविड रिपोर्ट के चक्कर में लोगों को सीएमओ कैंप कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सीएमओ कैंप कार्यालय के बाहर भी रिपोर्ट के लिए प्रतिदिन भीड़ लग रही है।
कोविड के केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। कोरोना जांच होने के साथ ही रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है। रिपोर्ट समय पर न आने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि रिपोर्ट में देर होने के कारणों का पता किया जाएगा। आठ सौ सैंपल प्रतिदिन राजकीय मेडिकल कालेज की वॉयरोलाजी लैब में भेजे जा रहे हैं।
कोरोना के 205 नए मामले आए
ल्द्वानी। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नरेंद्र सिंह भंडारी भी पॉजिटिव हो गए हैं। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपने को आइसोलेट कर लिया है। महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ कोविड वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद भी पॉजिटिव हो गए हैं। बुधवार को जिले में कोरोना के 205 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
बेस अस्पताल में हड्डी रोग वार्ड में बागेश्वर की एक बच्ची को भर्ती किया गया था। उसके हाथ का ऑपरेशन होना था। बच्ची की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। संदेह होने पर डाक्टरों ने आरटीपीसीआर जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। बच्ची को एसटीएच भेज दिया गया। हड्डी रोग वार्ड को बंद करके सैनिटाइज किया गया। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 127 मरीज भर्ती हैं और 40 की हालत गंभीर है जबकि दस को आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि सीडीओ और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश बिष्ट पॉजिटिव आए हैं।
अगले सप्ताह बंद हो सकती है ओपीडी
हल्द्वानी। एसटीएच में कोविड मरीजों के लिए डी वार्ड भी शुरू कर दिया गया है। डी वार्ड में कोरोना के मरीजों को भर्ती किया गया। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि ओपीडी बंद करने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। ओपीडी बंद करने को लेकर डीएम से बात की जाएगी। अगले सप्ताह से ओपीडी बंद की जा सकती है।