फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid Case in Kumaun

जिले में कोरोना के 18 नए रोगी मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Covid Case in Kumaun
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कोरोना के 18 नए रोगी मिले हैं, जबकि कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा 34, बागेश्वर 6, चंपावत 8, पिथौरागढ़ 7 और ऊधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमित 21 नए मरीज मिले हैं। वहीं, मेडिकल कालेज प्राचार्य के डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में कोरोना के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों की ओपीडी में रही भीड़, टीकाकरण भी शुरू हुआ
हल्द्वानी। दो दिन बाद अस्पतालों में ओपीडी शुरू हुई थी, इसके चलते अस्पतालों में तुलनात्मक तौर पर काफी भीड़ थी। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान भी पुन: शुरू किया। 13 को रविवार था और 14 को मतदान होने के कारण ओपीडी बंद थी। ऐसे में रोगी अस्पतालों में इलाज के लिए नहीं पहुंचे सके थे।
विज्ञापन

मंगलवार को ओपीडी शुरू होने पर एसटीएच और बेस अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में खासी भीड़ रही। इन दिनों एसटीएच में छह सौ से सात के बीच ओपीडी चल रही थी, जो बढ़कर करीब एक हजार तक हो गई। मेडिकल कालेज प्राचार्य की डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि एसटीएच की मेडिसिन और कार्डियोलॉजी की ओपीडी में करीब डेढ़ सौ तक मरीज पहुंचे थे। वहीं, बेस अस्पताल की ओपीडी, दवाओं के काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीन का काम पुन: शुरू किया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि मतदान के चलते टीकाकरण रुका था, उसे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed