फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid Alert in Nainital

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिलेगा कुविवि में कुविवि प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Covid Alert in Nainital
Covid Alert in Nainital
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश संबंधी नियमों में सतर्कता बरतने का फैसला लिया है। नैनीताल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि विश्वविद्यालय के प्रशासानिक भवन में प्रवेश से पहले प्रत्येक व्यक्ति या छात्र छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और तापमान नियंत्रित होने की स्थिति में ही संबंधित व्यक्ति को प्रशासनिक भवन में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

यही नहीं यह भी तय किया गया कि विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से बनाए गए अलग-अलग काउंटरों पर ही अपने काम निपटाने होंगे। किसी भी विद्यार्थी को प्रशासनिक भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed