फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid Alert in Nainital HighCourt

हाईकोर्ट में कोरोना की दस्तक के बाद 10 जनवरी से आवश्यक वादों की होगी ऑन लाइन सुनवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Covid Alert in Nainital HighCourt
Covid Alert in Nainital HighCourt
नैनीताल। कोरोना की दस्तक के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में 10 जनवरी से आवश्यक वादों की सुनवाई ऑनलाइन होगी। हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति और दूसरे न्यायमूर्ति की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। फिलहाल दोनों न्यायमूर्तियों ने खुद को आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और उससे बचाव के लिए 10 जनवरी (सोमवार) से हाईकोर्ट में आवश्यक वादों की सुनवाई ऑनलाइन की जाएगी। इस सुनवाई में महत्वपूर्ण वादों की ही सुनवाई होगी। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

विगत दिवस हाईकोर्ट में दो लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों व अन्य स्टाफ के सैंपल लिए थे।
इनमें एक न्यायमूर्ति व दूसरे न्यायमूर्ति की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों न्यायाधीशों ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। एक न्यायमूर्ति की रिपोर्ट जिस समय कोरोना पॉजिटिव आई उस समय वह वादों की सुनवाई कर रहे थे। इसके बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ बैठक की, जिसमें सोमवार से ऑनलाइन सुनवाई करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ऑनलाइन सुनवाई ही एकमात्र विकल्प है। 17 जनवरी से हाईकोर्ट में शीतावकाश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed