{"_id":"0a35ae144230b22841c1bc4c4f11262c","slug":"court-news-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनभूलपुरा में भूमि का कब्जा लेने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनभूलपुरा में भूमि का कब्जा लेने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला प्रशासन को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में करीब चार हजार वर्गमीटर भूमि पर कब्जा लेने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
हल्द्वानी निवासी आजीम इलाही ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि मोतीराम ने याचिकाकर्ता के नाम पावर ऑफ एटार्नी की थी। याची के मुताबिक सरकार इस भूमि को अपनी भूमि बता रही है, जो गलत है। इस प्रकरण पर पूर्व में जिला जज ने आदेश जारी कर कहा था कि यह सरकार की भूमि है और सरकार इसे वापस ले सकती है। याची ने जिला जज के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन