फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   court has accepted the petition challenging the election for the post of Mayor of Haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी मेयर के निर्वाचन को कोर्ट में चुनौती, रिटर्निंग ऑफिसर समेत प्रत्याशियों को नोटिस जारी

Fri, 07 Feb 2025 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:19 AM IST
सार

न्यायालय ने हल्द्वानी के मेयर पद के लिए हुए निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। न्यायालय की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर, शहरी विकास समेत संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
court has accepted the petition challenging the election for the post of Mayor of Haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चुनाव ट्रिब्युनल सुबीर कुमार की न्यायालय ने हल्द्वानी के मेयर पद के लिए हुए निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। न्यायालय की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर, शहरी विकास समेत संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तिथि नियत की गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की ओर से निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है। चार बिंदुओं की शिकायत में उन्होंने कहा है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 71,962 मत मिले जबकि उन्हें 68,068 मत मिले हैं। उनका कहना है कि चुनाव में 6769 मत निरस्त हुए हैं, जो जीत के अंतर से कहीं ज्यादा हैं। मतदान फार्म-19 में दर्ज मतों की संख्या और मतपेटियों से प्राप्त मतों की संख्या में भी काफी अंतर है। उन्होंने आनंदा अकादमी डहरिया मुखानी के दो बूथ, महर्षि विद्या मंदिर के दो बूथ और एक अन्य का हवाला देते हुए इस अंतर की शिकायत की है।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने शिकायत की है कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब थे। आरोप है कि कई मामलों में गलत नाम दर्शाकर लोगों को मतदान से रोका गया। साथ ही मतदाता सूची में 25 फीसदी की गड़बड़ी है। याची के अधिवक्ता के अनुसार चुनाव ट्रिब्युनल ने याचिका स्वीकार कर रिटर्निंग ऑफिसर, शहरी विकास समेत संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी वार्ड 11 के सभासद के निर्वाचन को चुनौती
जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चुनाव ट्रिब्युनल सुबीर कुमार की न्यायालय ने हल्द्वानी के वार्ड 11 के सभासद पद के लिए हुए निर्वाचन को भी चुनौती दी गई है। न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर लिया है। इसमें भी रिटर्निंग ऑफिसर समेत अन्य को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए तीन मार्च की तिथि तय की गई है।

 

 

नवाबी रोड तल्ली बमोरी निवासी भास्कर चंद्र की ओर से याचिका दायर कर की गई है। इसमें डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत विजयी प्रत्याशी को प्रतिवादी बनाया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विजयी प्रत्याशी के नामांकन के शपथपत्र में कई जानकारियां छिपाई गई हैं, जिनमें उनके खिलाफ क्रिमिनल केस भी शामिल हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा होने पर भी निर्वाचन रद्द नहीं किया जा रहा है। अदालत ने याचिका का स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed