{"_id":"a29819c05d66bb4381c256c19636fcab","slug":"counselling-for-transfer-of-25-and-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण के लिए काउंसलिंग 25 और 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण के लिए काउंसलिंग 25 और 26 को
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल में माध्यमिक शिक्षा के सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता वेतनक्रम के अनिवार्य स्थानांतरण के तहत 25 और 26 जून को भीमताल डायट में सुबह आठ बजे से काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
पहले काउंसलिंग केवल 25 जून को ही होनी थी। अनिवार्य स्थानांतरण की सूची एडी माध्यमिक ने मंगलवार को जारी की थी।
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुषमा सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के बाद शिक्षकों को स्थान आवंटित करने के साथ ही स्थानांतरण आदेश जारी होंगे।
उन्होंने कहा कि जो शिक्षक अनिवार्य स्थानांतरण के योग्य मिले हैं। उनकी सूची विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्कूल एजूकेशन डाट यूके डाट जीओवी डाट इन में अपलोड की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुगम क्षेत्र से 15 फीसदी शिक्षक और दुर्गम क्षेत्र से 10 फीसदी शिक्षकों को अनिवार्य रुप से हटाया जाना है।