{"_id":"668c96e9faa5573edd054428","slug":"counseling-on-compulsory-transfer-of-teachers-amid-uproar-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104198-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हंगामे के बीच शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हंगामे के बीच शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण की काउंसिलिंग
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग कार्यालय में सोमवार को वार्षिक अनिवार्य स्थानांतरण प्रक्रिया की काउंसलिंग में शिक्षक संघ ने रिक्तियों को लेकर विरोध जाहिर किया। शिक्षकों के हंगामे के चलते काउंसलिंग प्रभावित रही। सीडीओ अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई काउंसलिंग में सुगम से दुर्गम श्रेणी के अंतर्गत रिक्त पदों के सापेक्ष काउसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। प्रधानाध्यापक के पदों पर काउंसलिंग शुरू होने पर शिक्षकों ने सवाल खड़े किए।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि रिक्तियों के सापेक्ष जब चार पदों पर स्थानांतरण होने थे तो प्रकाशित विज्ञप्ति में 55 शिक्षकों को क्यों बुलाया गया। इसको लेकर शिक्षकों ने अपना विरोध जाहिर किया। कहा कि ऐसे में 20 से 25 वर्षों से दूरस्थ विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक कभी स्थानांतरण का लाभ नहीं ले पाएंगे। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि शिक्षकों के स्थानांतरण नियमों के तहत ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गम और सुगम के जो नियम निर्धारित किए गए हैं, उसके तहत आवेदनों की जांच की जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं।