{"_id":"5fdfb21c8ebc3e3dd12f862d","slug":"corona-infected-two-patients-died-73-new-cases-received-haldwani-news-hld40811270","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 73 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 73 नए मामले आए
विज्ञापन
गौला पुल पर कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में रविवार को कोविड पॉजिटिव दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसटीएच में कोरोना संक्रमित 180 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 64 की हालत गंभीर है, जबकि चार को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में रविवार को कोविड के 73 पॉजिटिव केस आए।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को 16 दिसंबर और दिनेशपुर निवासी 81 वर्षीय महिला को 17 दिसंबर को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को दोनों मरीज की मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि गौलापुल पर कोरोना जांच के लिए 377 लोगों के सैंपल लिए गए। 1466 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है।
सीएमओ कार्यालय में बनेगा कोल्ड चेन का मुख्य स्टोर
हल्द्वानी। कोविड वैक्सीन को लेकर तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। कोल्ड चेन वैक्सीन का मुख्य स्टोर सीएमओ कैंप कार्यालय में बनेगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय से आने वाले 16 हजार लीटर के डब्ल्यूआईसी (वाकॅ इन कूलर) को कैंप कार्यालय में ही रखा जाएगा। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि वैक्सीन की एक वायल पांच एमएल की होगी। एक वायल में दस लोगों को वैक्सीन लगेगी। पहली डोज 0.5 एमएल की दी जाएगी। एक लीटर कोविड वैक्सीन में 217 डोज होंगी। 16 हजार लीटर के डब्ल्यूआईसी में लगभग 34 लाख 72 हजार डोज आ जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य महानिदेशालय से दो डीप फ्रीजर और 13 आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रीजिरेटर) आएंगे।
विज्ञापन
कैल्शियम की गोलियां जांच में पास, इस सप्ताह से बटेंगी
हल्द्वानी। कैल्शियम की 32 लाख गोलियां जांच में पास हो गई हैं। इस सप्ताह से गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोलियों का वितरण शुरू हो जाएगा। बता दें कि जिले में दस हजार गर्भवती महिलाओं को पिछले तीन माह से कैल्शियम की गोलियों को वितरण नहीं हो रहा है। 15 लाख गोलियां एक बैच में और 17 लाख गोलियां दूसरे बैच में आई थीं। कैल्शियम की गोलियां अर्बन हेल्थ सेंटर में रखी गई हैं। कैल्शियम की गोलियों को जांच के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय भेजा गया था। आठ से 12 नंबर बैच तक आई सभी गोलियों के सैंपल पास हो गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आए काफी दिन हो चुके हैं और गोलियों को बांटने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इस सप्ताह से गोलियों का वितरण शुरू हो जाएगा।