{"_id":"60de02de8ebc3ecd026e99b6","slug":"corona-in-pithauragarh-haldwani-news-hld4297205137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में 22 लोग समेत छह बच्चे कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में 22 लोग समेत छह बच्चे कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटी गोरंग घाटी के एक गांव में छह नाबालिगों समेत 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर जांच में एक साथ इतने लोग पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन (एमसीजेड) बना दिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम गांव जाकर सबका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
कोरोना जांच में बृहस्पतिवार को 26 लोग संक्रमित मिले। इनमें एक ही गांव के 22 लोग संक्रमित आए हैं। इनमें छह नाबालिग भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि गांव को एमसीजेड बना दिया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम क्षेत्र में जाकर सभी ग्रामीणों को दवा बांटेगी और उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी करेगी।
उन्होंने बताया कि बच्चों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र की आशा और एएनएम को बच्चों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा बच्चों के संक्रमित होने को तीसरी लहर नहीं माना जा सकता है। सभी बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। बुधवार को इन सभी के आरटीपीसीआर सैंपल हल्द्वानी जांच लैब में भेजे गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में ये संक्रमित मिले हैं। एक गांव में अधिक लोग संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी सचेत हो गया है। हालांकि जिले में तीन संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 96 हो गए हैं जबकि कोरोना संक्रमण से कुल 146 लोगों की मौत हो चुकी है।