{"_id":"5f0a04e18ebc3e639c3c2165","slug":"corona-control-in-almora-haldwani-news-hld3893854114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने को संसाधन, उपकरणों की जरुरत से अवगत कराएं: रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने को संसाधन, उपकरणों की जरुरत से अवगत कराएं: रेखा
अल्मोड़ा के विकास भवन में बैठक लेती महिला कल्याण, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। महिला कल्याण और बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कोरोना रोधी सभी संसाधन और उपकरण जरूरत होने पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना की रोकथाम के लिए डीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में महिला कल्याण मंत्री ने कहा कि जिले का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मास्क, सुरक्षित दूरी का भी पालन कराया जाए। क्वारंटीन नियमों का भी लोगों से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोराना जांच के लिए भेजे जाने वाले कुछ सैंपलों को क्रॉसचेक आरटीपीसीआर और ट्रूनेट दोनों मशीनों से किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि कोरोना से निपटने के लिए संसाधनों, उपकरणों की आवश्यकता है तो अवगत कराएं। उन्होंने अन्य विषयों पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी। सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने तैयारी और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महेश नयाल, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. अनिल ढींगरा, डॉ. दीपांकर डेनियल, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जीएम डीआईसी डॉ. दीपक मुरारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।