{"_id":"61a70e547d6cb40fcd5d72d2","slug":"corona-check-of-tourists-will-be-done-at-the-entrances-of-nainital-nainital-news-hld446209832","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर होगी पर्यटकों की कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर होगी पर्यटकों की कोरोना जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर नैनीताल में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार से नैनीताल में तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी और बारापत्थर पुलिस चेकपोस्ट में पर्यटकों की कोरोना जांच की जाएगी।
नैनीताल में सोमवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के बाद जिला प्रशासन ने शेरवुड क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन ने दो टीमों का गठन कर दिया है। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की वैक्सीन की स्थिति और निगेटिव रिपोर्ट की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। दोनों प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की रैंडम कोरोना जांच भी की जाएगी।
454 लोगों की कोरोना जांच
नैनीताल। नैनीताल के शेरवुड क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद मेडिकल टीम ने क्षेत्र में कैंप लगाकर 75 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए हैं। बीडी पांडे अस्पताल के पीएममस डॉ. केएस धामी ने बताया कि मंगलवार को नैनीताल में 212 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए हैं। अस्पताल आने वाले 242 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया।
विज्ञापन
बिना मास्क घूमने पर कार्रवाई
नैनीताल। मास्क पहनने के लिए पुलिस मंगलवार को लोगों जागरूक करती रही। पर स्थानीय लोगों समेत पर्यटक बिना मास्क के बेफिक्र घूमते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने लोगों को मास्क भी बांटे। तल्लीताल क्षेत्र में बिना मास्क घूमने पर 12 लोगों और मल्लीताल क्षेत्र में 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है।