फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona bomb exploded in Nainital district

नैनीताल जिले में फूटा कोरोना बम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corona bomb exploded in Nainital district
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में एक ही दिन 57 कोरोना मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। पहली बार प्रदेश में किसी जिले में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के रोगी मिले हैं। ये सभी प्रवासी हैं। इनमें 55 वे लोग हैं जो 21 मई को मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि महाराष्ट्र से ट्रेन के माध्यम से यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। वहां से अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल के 350 यात्रियों को 21 मई को हल्द्वानी लाया गया था। 21 मई को यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आई है। इसमें से 55 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को अलग-अलग जगह क्वारंटीन किया गया है। अभी तक नैनीताल जिले में कुल 85 रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं। सभी रोगियों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जाएगा। खुफिया विभाग के मुताबिक नैनीताल जिले में महाराष्ट्र से लौटे जिन 55 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव मिली है उनमें 20 लोग नैनीताल में ही क्वारंटीन हो सकते हैं। शनिवार दिन में जारी रिपोर्ट के मुताबिक बेतालघाट निवासी एक प्रवासी और रामनगर के बसई निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट की भरमार
शनिवार की शाम जैसे ही स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया तो पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस रिपोर्ट के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोग एक दूसरे को फोन कर सच्चाई के बावत पूछते रहे। एक दूसरे को पोस्ट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो 55 रोगी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं वे अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के हैं। अभी नैनीताल जिले के लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है क्योंकि यह जांच नैनीताल जिले में हुई इसलिए इन्हें नैनीताल जनपद में गिना जाएगा।- डॉ. भारती राणा, सीएमओ
हरिद्वार-रुड़की डिपो की हैं बसें
हल्द्वानी। परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को 15 बसों से हरिद्वार से हल्द्वानी कुमाऊं के यात्रियों को पहुंचाया गया था। सभी बसें हरिद्वार और रुड़की डिपो की बताई जा रही हैं। अब यह जांच की जा रही है कि ये चालक-परिचालक यहां किस-किस से मिले और कहां-कहां गए थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के निर्देशानुसार कार्यवाही कि जाएगी।
171 की जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
हल्द्वानी। महाराष्ट्र से आए प्रवासियों में से 171 की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। संभावना है कि रविवार तक शेष सैंपल की भी जांच रिपोर्ट आ जाएगी
सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे
हल्द्वानी। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकारी महकमा एहतियातन कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार अब मुंबई और दिल्ली से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन करने और उनके सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी है। हालांकि इस बारे में अधिकृत तौर पर कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नहीं है।
एसटीएच में चल रहा है इलाज
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल को कोविड-19 का विशेष अस्पताल बनाया गया है। यहां पर शनिवार की शाम तक 58 रोगियों का इलाज चल रहा था, जो नए 55 रोगी रिपोर्ट हुए हैं उनको भी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजने की तैयारी है।

300 रोगियों के इलाज की व्यवस्था
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में वर्तमान में 300 कोविड-19 के रोगियों के इलाज की सुविधा है। यहां पर वेंटीलेटर आदि सुविधाओं को भी जुटाया गया है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर शासन के निर्देशानुसार इसे 650 बेड का तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed