फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett's Bijrani Zone will open from today

आज से खुलेगा कॉर्बेट का बिजरानी जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corbett's Bijrani Zone will open from today
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन आज से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। बिजरानी जोन के साथ-साथ झिरना, ढेला में नाइट स्टे भी शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी खुल जाएगा। ढिकाला घूमने के लिए बुकिंग 20 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत आज से हो जाएगी। सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सियां बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगी। बिजरानी जोन खोलने से पहले कॉर्बेट प्रशासन की ओर से मार्गों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजरानी जोन में जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही सैलानियों के लिए नाइट स्टे भी शुरू हो जाएगा। बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि सुबह छह बजे बिजरानी जोन के आमडंडा गेट से सैलानियों की जिप्सियों को विधिवत रूप से प्रवेश दिया जाएगा। कॉर्बेट निदेशक राहुल ने बताया कि 20 अक्तूबर से ढिकाला जोन में रात्रि विश्राम और दिनी भ्रमण के लिए वेबसाइट खुलेगी। 15 नवंबर से ढिकाला जोन को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सैलानी यहां करेंगे रात्रि विश्राम
मलानी रेस्ट हाउस में चार, बिजरानी रेस्ट हाउस में 14 सैैलानी और झिरना-ढेला रेस्ट हाउस में 4-4 सैलानियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। सभी रेस्ट हाउसों में रात्रि विश्राम के लिए सैलानियों की बुकिंग 31 अक्तूबर तक के लिए फुल हो चुकी है। अब 20 अक्तूबर के बाद सैैलानियों के लिए अगले माह के लिए बुकिंग खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed