फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett's Bijrani Zone open for tourists

कॉर्बेट का बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खुला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corbett's Bijrani Zone open for tourists
रामनगर बिजरानी जोन में जंगल सफारी को जाती पर्यटको की जिप्सियां। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क के तीन जोन में शुक्रवार से नाइट स्टे शुरू हो गया। करीब साढ़े तीन माह बंद रहने के बाद कार्बेट पार्क का बिजरानी जोन भी पर्यटकों के लिए खुल गया है।
विज्ञापन

बिजरानी जोन के आमडंडा गेट पर विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने रिबन काटकर पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। बिजरानी जोन में सुबह की पाली पैक रही। बिजरानी जोन में सुबह और शाम की पाली में 60 जिप्सियों से लगभग 380 पर्यटक भ्रमण पर गए। वहीं, ऐसा पहली बार है कि 15 अक्तूबर से ही कॉर्बेट पार्क के जोनों में नाइट स्टे शुरू हो गया है। वरना 15 नवंबर से नाइट स्टे शुरू होता था। अब पर्यटक बिजरानी रेस्ट हाउस, मलानी रेस्ट हाउस, ढेला रेस्ट हाउस और झिरना रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। इन सभी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए 31 अक्तूबर तक की बुकिंग फुल है। वहीं, रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

पर्यटकों को हुए बाघ के दीदार
रेंज अधिकारी बिंदर पाल ने बताया कि बिजरानी जोन में गए अधिकतर पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए। हालांकि कई पर्यटक मायूस भी हुए। बाघ दिखने पर पर्यटक काफी उत्साहित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed