Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Silks journey from cocoon to canvas

Nainital News: रेशम ने भरी कोकून से कैनवास की उड़ान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Silks journey from cocoon to canvas
हल्द्वानी के स्वयं सहायता समूह इससे बना रहे आकर्षक पेंटिंग और सजावटी सामान
विज्ञापन

हल्द्वानी। कभी साड़ी और कपड़ों तक सीमित रहने वाला रेशम अब आकर्षक आकृतियों में ढलकर लोगों के घरों की शोभा बढ़ा रहा है। हल्द्वानी की महिलाएं कोकून से पेंटिंग और सजावटी उत्पाद तैयार कर अपनी रचनात्मकता को रोजगार का आधार बना रही हैं। उनके हाथों से तैयार इन कलाकृतियों की मांग न केवल स्थानीय स्तर पर है बल्कि उत्पाद विदेशों तक भी पहुंच रहे हैं।
एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में लगे सरस मेले में कोकून का इस्तेमाल कर बनाई गईं कलाकृतियों का स्टॉल में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। संचालिका अनीता टम्टा ने बताया कि रेशम कोकून क्राफ्ट के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत दो स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इनमें कुल 23 महिलाएं शामिल हैं। अब समूह की ओर से तैयार उत्पादों से 15.43 लाख की आय अर्जित की जा चुकी है।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि एक पेंटिंग की कीमत करीब चार से पांच हजार रुपये तक है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाली कलाकृतियों में केदारनाथ धाम और मां नंदा-सुनंदा की पेंटिंग सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विदेशों तक पहुंचीं कोकून से बनीं राखियां
रेशम कोकून से तैयार उत्पादों की मांग स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है। समूह की महिलाओं की ओर से तैयार रेशम की राखियों की बिक्री विदेशों तक हुई है। वहीं, पंतनगर विवि और यूओयू से भी कोकून से बने बैच की मांग आती है।
---
दिसंबर 2024 में रेशम के कोकून से महिला समूहों के जरिये कलाकृतियों का निर्माण शुरू किया गया। इसका मकसद कोकून की कलाकृतियों के जरिये महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर बनाना है। कोकून से धार्मिक और अन्य कलाकृतियां बनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है।

- हेम चंद्र, उपनिदेशक (रेशम) कुमाऊं मंडल हल्द्वानी।
---
रेशम के दो धागों को जोड़कर तैयार होती है बनारसी जॉर्जेट साड़ी
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में लगे 10 दिवसीय सरस मेले में बनारस की पारंपरिक रेशमी साड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है। खड्डी जॉर्जेट कपड़े पर बांधनी वर्क और बारीक बुनाई से तैयार यह साड़ी अपनी आकर्षक रंगत और पारंपरिक कारीगरी के लिए खास है। बनारस से आए कारीगर फरहान के अनुसार, जॉर्जेट साड़ी बनाने में रेशम के दो धागों को आपस में जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है। एक महीने में तैयार होने वाली साड़ी की बुनाई में काफी मेहनत लगती है। इसकी कीमत 13 हजार रुपये है। रेशमी साड़ी की देखभाल भी खास तरीके से करनी पड़ती है। इसकी सफाई के लिए ड्राईक्लीनिंग करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed