फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Park open for tourists

सैलानियों के लिए खुला कॉर्बेट पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corbett Park open for tourists
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी गेट, ढेला, झिरना और गर्जिया जोन सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बिजरानी गेट पर हरी झंडी दिखाकर सैलानियों की जिप्सियों को जंगल भ्रमण के लिए रवाना किया। कॉर्बेट पार्क के खुलने से सैलानियों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

वन मंत्री ने कहा कि कोरोना के चलते कारोबार चौपट हो गया है, ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉर्बेट पार्क को खोला गया है। पर्यटक अब मानसून सत्र में भी जंगल सफारी कर सकते हैं। कॉर्बेट के दिल ढिकाला को भी पर्यटकों के लिए साल भर खोलने पर विचार किया जा रहा है। पहले दिन बिजरानी जोन से सैलानियों की 27 जिप्सी, ढेला में दो, झिरना में 28 और गर्जिया जोन में तीन जिप्सियां जंगल भ्रमण के लिए गई। वहीं बिजरानी जोन में गए सैलानियों को बाघ के दीदार हुए है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन व वाटरफॉल आज से खुलेंगे
नैनीताल। नैनीताल के प्राणी उद्यान यानी चिड़ियाघर, नारायण नगर स्थित हिमालयन बॉटनिकल गार्डन और सड़ियाताल स्थित वुडलैंड वाटरफॉल बुधवार से खुलेंगे। यह जानकारी वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने दी। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते चिड़ियाघर, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन व वुडलैंड वाटरफॉल में सैलानियों की आवाजाही बंद कर दी थी। अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो चुकी है, जिसे देखते हुए संबंधित विभाग ने यह फैसला लिया है। वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक - वन्यजीव व मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड के आदेशों पर सैलानियों के लिए यह स्थल कोरोना काल के बाद बुधवार से खोले जा रहे हैं। चिड़ियाघर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed