फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Park closed to tourists until 15 May

कॉर्बेट पार्क 15 मई तक पर्यटकों के लिए बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Corbett Park closed to tourists until 15 May
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने शुक्रवार सभी नेशनल पार्कों को पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद करने निर्देश के बाद रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के बाद 15 मई के बाद पार्क खोलने पर विचार किया जाएगा। पर्यटकों की बुकिंग रद्द होने पर पार्क प्रशासन जमा धनराशि वापस करेगा।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि देश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटकों की ओर से की जा रही सफारी से वन्यजीवों में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस सुहाग ने पत्र जारी करके राष्ट्रीय पार्कों, वन्यजीव विहारों, जू एवं टाइगर रिजर्व में पर्यटक गतिविधियों पर 15 मई तक रोक लगा दी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सभी कर्मचारियों को सतर्क रहकर गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 28 के अंतर्गत फिल्मांकन/शोध इत्यादि की अनुमतियों को भी तत्काल प्रभाव से 15 मई तक रोक दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को एनटीसीए के डीआईजी राजेंद्र गरवाड़ ने देश के सभी टाइगर रिजर्व के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को पत्र लिखकर नेशनल पार्कों को बंद करने के निर्देश दिए थे। पिछले वर्ष 18 मार्च को ही कॉर्बेट पार्क को पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed