फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett arrived foreign wrestler in Landscape

देशी विदेशी रेसलरों ने लिया जायका

Fri, 26 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Fri, 26 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Corbett arrived foreign wrestler in Landscape

द ग्रेट खली उर्फ दिलीप राणा के कंटीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्लूई) शो के बाद खली व कुछ को छोड़ सभी रेसलर व 50 से अधिक स्टॉफ ने बृहस्पतिवार को द रेंजर रिजर्व रिसोर्ट बोहराकोट अमगढ़ी में भट्ट की चुड़कानी, पहाड़ी खीरे का जायका लिया। साथ ही कई रेसलरों ने जिप्सी सफारी का लुत्फ भी उठाया।

विज्ञापन


रिसोर्ट के एमडी अतुल शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी से खेलने के बाद तीन बजे से सुबह सात बजे तक खिलाड़ियों का आना लगा रहा। जो जिस समय आया उसने खाना खाया और सोने को चल दिया। दोपहर दो बजे के बाद रिसोर्ट में चहलकदमी के बाद लंच करने रेस्टोरेंट में पहुंचे।
विज्ञापन


 जहां देशी विदेशी व्यंजनों के साथ ही पहाड़ी व्यंजन भट्ट की चुड़कानी, पहाड़ी खीरे का रायता उन्हें कुछ ज्यादा ही भाया। रेसलरों ने होटल के सैफ भानु प्रताप द्वारा बनाए गए लाजवाब खाने की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खली रिसोर्ट में एक ही दिन रुके। लेकिन उन्हें रिसोर्ट इतना भाया कि उन्होंने जनरल मैनेजर अशोक शर्मा से मार्च में एक हफ्ते के लिए आराम करने के लिए बुकिंग कराई। इसके साथ ही कई विदेशी रेसलर भी छुट्टियों में यहां आने की बात कह रहे हैं।

बृहस्पतिवार को सभी रेसलरों ने दिन में ग्रील चिकन विद् रोष शॉस, कड़ाई पनीर, भट्ट की चुड़कानी, कुमाऊंनी खीरा रायता, लौकी का हलुवा, आईसक्रीम विद् चाकलेट शॉश के अलावा मटन, पहाड़ी राजमा, दाल, चावल, नॉन, रोटी, पराठे का लुफ्त लिया।


शुक्रवार को सभी रेसलर देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष हरिसिंह मान ने कहा ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही देश विदेश में क्षेत्र का नाम भी होता है। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed