फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett administration will not hold light and sound show

कॉर्बेट प्रशासन नहीं लगाएगा लाईट एंड साउंड शो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corbett administration will not hold light and sound show
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट पार्क में अन्य राज्यों की तरह लगने वाले लाइट एंड साउंड शो पर अड़ंगा लग गया है। कॉर्बेट निदेशक ने शासन को पत्र भेजकर लाइट एंड शो लगाने से इंकार कर दिया है। जिस भूमि पर लाइट एंड साउंड शो लगना था, वह भूमि रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च में रामनगर आए पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कार्बेट पार्क में लाइट एंड साउंड शो लगाने की घोषणा की थी। विभाग ने बिजरानी गेट के पास आमडंडा में दो हेक्टेयर जमीन भी चिह्नित कर ली थी। विभाग ने शासन को छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। शासन से एक करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए गए। इस वर्ष चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कॉर्बेट प्रशासन ने आमडंडा में भूमि पूजन कर दिया था। कॉर्बेट पार्क के नए निदेशक ने शासन को पत्र भेजकर लाइड एंड साउंड शो के लिए चयनित भूमि को कॉर्बेट की परिधि में नहीं होना बताया और लाइट एंड साउंड शो लगाने से इंकार कर दिया। सीएम घोषणा में शामिल लाइट एंड साउंड शो अब अधर में लटक गया है। पार्क निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि आमडंडा में चयनित भूमि रामनगर वन प्रभाग की है। लाइट एंड साउंड शो के लिए चयनित भूमि कॉर्बेट पार्क की नहीं है। ऐसे में कॉर्बेट लाइट एंड साउंड शो नहीं लगा सकता है।
विज्ञापन

ऐेसा होता लाइट एंड साउंड शो
कॉर्बेट पार्क में अगर लाइट एंड साउंड शो लगता तो वह सौलानियों को आकर्षित करता। यहां रंग बिरंगी तेज लेजर लाइटें सामने किसी एक जगह पर साउंड के साथ कदमताल करती नजर आतीं। इसके अलावा लेजर लाइट तकनीक के जरिये पार्क की जानकारी दी जाती। कार्बेट पार्क का संक्षिप्त इतिहास, जिम कार्बेट का व्यक्तित्व, बाघ या अन्य वन्यजीवों के चित्र लेजर तकनीक से दिखाए जाते। लाइट एंड साउंड शो दिखाने पर पर्यटकों से निर्धारित शुल्क लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed