फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cooperative movement is the backbone of the state's economic progress: CM

सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है : सीएम

Thu, 13 Nov 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 13 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cooperative movement is the backbone of the state's economic progress: CM
टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते सीएम। स्रोत : सूचना
टनकपुर(चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी मैदान में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सहकारिता विभाग के सहकारिता मेले का रिबन काटकर शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है। इससे किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहकारिता मेले में सीएम धामी के पहुंचते ही जनसमूह और मातृशक्ति ने उनका स्वागत किया। सीएम लोगों से मिले। सीएम ने सहकारिता मेले के उद्घाटन पर कहा कि कहा कि प्रदेश में 1.68 लाख लखपति बहनें बन चुकी हैं। इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समाज तक पहुंचाने की दिशा में सराहनीय पहल हैं। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को रखा और कहा कि यहां आईएसबीटी, शारदा कॉरिडोर के साथ ही मां पूर्णागिरि में रोपवे आदि अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ने सहकारिता विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप चार किसानों को एक-एक लाख रुपये के चेक वितरित किए। दूधारू पशु पालन के लिए प्रोत्साहन राशि पान सिंह, किशन सिंह, संदीप सिंह समेत चार लाभार्थियों को प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे बढ़कर अन्य किसानों के लिए उदाहरण बनने का आह्वान किया। यहां संयुक्त निदेशक सहकारिता विभाग मंगला त्रिपाठी समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम बाद सीएम ने वरिष्ठ व्यापारी स्वर्गीय दिनेश चंद्र और उनके पुत्र अंकुर के निधन पर शोकाकुल परिवार से सीमेंट रोड स्थित उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

--------
सीएम ने किया आदर्श चंपावत लोगो का विमोचन
सीएम टनकपुर में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर आदर्श चंपावत’ लोगो का विधिवत विमोचन किया। यह लोगो सीएम की दूरदृष्टि और परिकल्पना पर आधारित है, इसके माध्यम से चंपावत को शासन, विकास, जनसहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन का ‘मॉडल जिला’ बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा रहा है। लोगों में ऐतिहासिक मंदिर का प्रतीक, हरियाली और पर्वतीय पृष्ठभूमि, गियर (यांत्रिक पहिए), नदी में राफ्टिंग करते युवा, दोनों और खिले पुष्प, चारों ओर अंकित ऐपण कला को दर्शाया गया है। यह लोगो जिले के समग्र विकास को दर्शाता है।
------------
इनसेट-1
मुख्यमंत्री ने आठ विकास योजना में 88.11 करोड़ रुपये की सौगात दी
इन तीन योजनाओं का लोकार्पण
-नायकगोठ–हनुमानगढ़ी मोटर मार्ग पर आर्च मोटर सेतु 1377.14 लाख रुपये।
- चंपावत के आंतरिक संपर्क मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधा 992.12 लाख रुपये।
- कलेक्ट्रेट भवन का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण 109.30 लाख रुपये।
इन पांच योजनाओं का शिलान्यास
- तहसील कार्यालय चंपावत भवन का निर्माण 1385.68 लाख रुपये।
-शहीद शिरोमणि चिल्कोटी गौड़ी-किमतोड़ी सड़़क सुधारीकरण 958 लाख रुपये।
-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तीन वाटरशेड विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
चंपावत में 15 ग्राम पंचायतों में 1092.56 लाख, चंपावत में 12 पंचायतों में 1332.24 लाख रुपये, पाटी में 19 ग्राम पंचायतों में 1431.06 लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed