{"_id":"61142fd38ebc3e687305f5f5","slug":"cooperative-bank-giving-loan-for-motorcycle-taxi-haldwani-news-hld4342598184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक दे रहा मोटसाइकिल टैक्सी के लिए ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक दे रहा मोटसाइकिल टैक्सी के लिए ऋण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोविड काल में बेरोजगार हुए युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मोटर साइकिल टैक्सी योजना शुरू की है। योजना के तहत बेरोजगार युवा मोटरसाइकिल का टैक्सी के रूप में संचालन कर सकते हैं। योजना में मोटरसाइकिल खरीदने के लिए मूल्य का अधिकतम 75 फीसदी अथवा 1.25 लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा। ऋण पर दो साल तक जितना भी ब्याज लगेगा, उसका भुगतान राज्य सरकार करेगी। एक तरह से युवाओं के लिए यह ब्याज रहित ऋण सुविधा है।
नैनीताल जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने बताया कि योजना के तहत 18 से 55 आयु के स्थायी निवासी को ऋण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में आठ लोगों को योजना के तहत ऋण दिया है। इनमें से चार युवा नैनीताल और चार कसियालेख के हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि योजना के तहत आवेदक को मोटरसाइकिल टैक्सी चलाने के लिए परिवहन विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी है। यह ऋण तीन साल के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवा पर्यटन गतिविधियों और अन्य व्यावसायिक जरूरतों के लिए योजना का लाभ ले सकते हैं।
व्यावसायिक भवन और व्यापारिक ऋण में ब्याज दरों में की कमी
हल्द्वानी। बैंकिंग प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए कोविड काल में बेरोजगार हुए व्यापारियों और व्यवसायियों को राहत देने के लिए बैंक की ऋण योजनाओं में ब्याजदरों में भारी कमी की है। व्यावसायिक भवन ऋण में दो और व्यापार ऋण में डेढ़ प्रतिशत तक की कमी की गई है।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने बताया कि कोविड काल में कई लोगों को व्यापार में घाटा हुआ है। कई का रोजगार छिन गया। प्रवासी कारोबार करना चाहते हैं तो सहकारी समितियों के माध्यम से उन्हें ब्याज दरों में राहत देते हुए ऋण देने की योजना है।