फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Controversy over cricket competition at Mallital ground, municipality and sports department face to face

Nainital News: मल्लीताल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता पर विवाद, पालिका और खेल विभाग आमने-सामने

Wed, 28 Jan 2026 10:32 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 28 Jan 2026 10:32 AM IST
सार

नैनीताल के मल्लीताल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर नगर पालिका और खेल विभाग के बीच विवाद बढ़ने से प्रस्तावित टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
Controversy over cricket competition at Mallital ground, municipality and sports department face to face
नैनीताल में प्रतियोगिता के दौरान हुए विवाद के बाद जानकारी देती पालिकाध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल के मल्लीताल मैदान में मंगलवार से शुरू होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता से पूर्व नगर पालिका और खेल विभाग के मध्य विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद यहां होने वाली प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी। खेल विभाग ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

विज्ञापन


बता दें खेल विभाग की मंगलवार से नैनीताल लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता प्रस्तावित थी। जब इसकी भनक नगर पालिका को पड़ी तो पालिकाध्यक्ष व सभासद सुबह आठ बजे ही यहां पहुंच गए और इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले पृथ्वी राज स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसके बाद यहां खेल विभाग व नगर पालिका के मध्य विवाद हो गया। इसी बीच पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सभासदों के साथ क्रिकेट पिच पर धरने पर में बैठ गई। साथ ही खेल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। यह देख खेल विभाग ने इसका विरोध दर्ज कर मल्लीताल कोतवाली में शिकायत की। आरोप लगाए कि पालिकाध्यक्ष 50 से अधिक लोगों के साथ यहां पहुंची और पिच पर जबरन कब्जा किया। जबकि पूर्व में प्रतियोगिता की जानकारी सभी विभागों की दी गई थी। जिसके बाद एसएसआई डीसी जोशी पालिकाध्यक्ष से वार्ता करने मैदान में पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत कराया गया। इस दौरान सभासद मनोज साह जगाती, जितेंद्र पांडे जीनू, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, रिक्की पवार, भागवत रावत, गजाला कमाल, लता दफौटी, पूरन बिष्ट, सैयद रियान, क्रिकेट सचिव रवि जोशी, पवन बिष्ट, त्रिलोक सिंह जीना, अंकुश रौतेला, भगवत मेर, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेल मैदान में पालिका का स्वामित्व है, बिना पालिका के अनुमति के कोई भी गतिविधियां यहां नहीं होने दी जाएगी। पहले यहां नगर पालिका और डीएसए के सहयोग से होने वाली पृथ्वीराज स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद ही अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। - डॉ. सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खेल को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से खेल विभाग की ओर से पहले आओ पहले पाओ के तहत 32 टीमों को निशुल्क पंजीकरण कराया गया था। इससे पूर्व क्रिकेट पिच का निर्माण भी विभाग की ओर से किया गया। पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने विरोध कर प्रतियोगिता प्रभावित की है, जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। - निर्मला पंत, डीएसओ नैनीताल।

 शासनादेश सर्वाेपरि है, खेल गतिविधियां प्रभावित न हो, इसके लिए निर्णय लिया जाएगा। - ललित मोहन रयाल, डीएम नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed