फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contractor's body was found lying in a hotel room

ठेकेदार का शव होटल के कमरे में पड़ा मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Contractor's body was found lying in a hotel room
हल्द्वानी कठघरिया स्थित शेयर होटल शेयर इन में गांव बानना के पूर्व प्रधान रमेश चंद्र शर्मा के पुत? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मकान बनाने का ठेका लेने वाले 26 साल के युवक का शव मंगलवार को कठघरिया स्थित एक होटल के कमरे में पड़ा मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जहरीले पदार्थ की शीशी बिस्तर पर पड़ी मिलने और कोतवाली पहुंचकर मकान न बनाने की दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार भीमताल के बानना गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश चंद्र शर्मा का 26 साल का बेटा पंकज शर्मा सोमवार को हल्द्वानी आया था। रात में उसने कठघरिया में एक होटल में कमरा लिया। मंगलवार को जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार व लामाचौड़ चौकी इंचार्ज महेश जोशी ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो पंकज का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पास में जहरीले पदार्थ की खाली शीशी भी पड़ी थी। कमरे और कपड़ों की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पंकज ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। उसका एक भाई भी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस के अनुसार पंकज शर्मा के खिलाफ शिकायत लेकर दो महिलाएं सोमवार को कोतवाली पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंकज शर्मा ने उनके मकान बनाने का ठेका लिया है। वे पंकज को पैसे दे चुकी हैं लेकिन पंकज काम शुरू नहीं कर रहा है और ना ही पैसे लौटा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने पंकज को फोन किया था और इस मामले को निपटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि पंकज पर कर्ज था। कर्ज के कारण ही उसने आत्महत्या की होगी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है।
- सुशील कुमार, एसओ मुखानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed