{"_id":"68e8234ab6d33bb51a0e52c2","slug":"contractor-killed-in-collision-between-two-bikes-one-referred-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-60-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो बाइकों की भिंड़त में ठेकेदार की मौत, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो बाइकों की भिंड़त में ठेकेदार की मौत, एक रेफर
Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-काशीपुर मार्ग स्थित नया गांव के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइकों में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हायर सेंटर में इलाज के दौैरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात टेड़ा रोड लखनपुर निवासी प्रशांत रावत (37) पुत्र कृपाल रावत पीरूमदारा से रामनगर की ओर आ रहा था। इस बीच मौलेखाल निवासी भरत पीरूमदारा की ओर जा रहा था। नया गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। एसएसआई युनूस ने बताया कि युवक के परिवार में एक साल का बेटा और पत्नी है। प्रशांत ठेकेदारी का काम करता था। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद